अंबिकापुर, 03 फरवरी 2026/sns/- विकासखण्ड लखनपुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा संभाग के युवा खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। विश्व स्तर के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलकर आगे आए हैं और लखनपुर विकासखंड के बच्चे एवं युवा भी भविष्य में खेल जगत में प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं हैं और युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाना चाहिए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
माता बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन 26 सितम्बर तक आमंत्रित
दुर्ग, 02 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2025 प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप […]
खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए पीएम एफ एमई योजना अंतर्गत मंगाए गए आवेदन
रायगढ़, 19 जुलाई 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहित कर उन्हें तकनीकी, वित्तीय और बुनियादी ढांचे की सहायता प्रदान करना है।योजना में सभी […]
अपर कलेक्टर ने दशहरा उत्सव समितियों की ली बैठक
राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने दशहरा आयोजन के संबंध में दशहरा उत्सव समितियों की बैठक ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि दशहरा उत्सव कार्यक्रम संस्कारधानी के अनुरूप आयोजित करें। […]

