अंबिकापुर, 03 फरवरी 2026/sns/- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निधारित समय में उपस्थित होकर आधार आधारित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देशित किया गया। इस दौरान समय पर ड्यूटी में उपस्थित नहीं होने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निरीक्षण में सभी वार्ड में साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत टी.बी. एवं सिकल सेल मरीजों के टेस्ट किए जाने निर्देश दिए।उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं को विशेष निगरानी एवं उनके सुरक्षित प्रसव कराने के निर्देश दिए। इस दौरान आगामी दिनों में फाईलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य के लिए विशेष तैयारी की समीक्षा की गई एवं फाईलेरिया उन्मूलन के कार्यक्रम को उदयपुर में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
संबंधित खबरें
जिले के 48 हजार 514 परिवारों को मिला घर पहुंच शुद्ध पेयजल
10 नवंबर 2025/sns/- जिला गठन पश्चात मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जल जीवन मिशन एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से शुद्ध पेयजल सुविधा पहुंचाने का कार्य तेजी से हुआ है। वर्ष 2022 में जिले में कुल 4747 हैंडपंप […]
कोंडागांव में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ आकांक्षी जिला में कोंडागांव जिले को मिला है गोल्ड मैडल
रायपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला और 500 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में शामिल किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आ सके। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों को गोल्ड मैडल […]
राष्ट्रीय युवा दिवस
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शा.कन्या उ.मा.विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजित अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को अम्बिकापुर के शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर […]

