सारंगढ़ बिलाईगढ़, 03 फ़रवरी 2026/sns/-जिला खनिज कार्यालय की ओर से जिले के नागरिकों की जानकारी के लिए सूचना जारी किया गया है कि छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम् 2025 के नियम-7 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से पहले चरण में कुल 02 साधारण रेत उत्खननपट्टा खदान अमलडीहा तहसील बिलाईगढ़ एवं पासीद तहसील सारंगढ़ आवंटन किया जाना है, जिस हेतु अर्हता प्राप्त बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में भाग ले सकता है।इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 03 फ़रवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक जमा की जाएगी। बोलियां केवल एमएसटीसी पोर्टल के ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार की जाएगी। निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग एवं जिला कार्यालय की वेबसाईट, कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा, सारंगढ़ -बिलाईगढ़ तथा संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत भवन के सूचना पटल में अवलोकन कर प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, पशुधन, मत्स्य एवं रेशम विभाग की समीक्षा बैठक ली
अंबिकापुर, 07 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं रेशम विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की विभागवार समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति, भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों, लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 27 दिसम्बर 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन व पंजीयन आमंत्रित किए गए है। जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग व मेडिकल कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फॉर्मेसी अन्य शैक्षणिक […]
2 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में आयोजित होगी ग्राम सभा
कवर्धा, 29 सितम्बर 2025/sns/- कबीरधाम जिले के चारों विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं आश्रित ग्रामों में 2 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं। ग्राम सभा में ग्रामीण अपने ग्राम पंचायत द्वारा विगत तिमाही में किये गए आय-व्यय की समीक्षा करेंगे। पिछले […]

