राजनांदगांव, 27 दिसम्बर 2025/sns/- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों से 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन व पंजीयन आमंत्रित किए गए है। जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग व मेडिकल कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फॉर्मेसी अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक वेबसाईट द्धह्लह्लश्च://श्चशह्यह्लद्वड्डह्लह्म्द्बष्ह्यष्द्धशद्यड्डह्म्ह्यद्धद्बश्च.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन व पंजीयन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपने संबंधित संस्था से प्राप्त की जा सकती है।

