150 डबरी निर्माण के साथ अब मछली पालन का मिला प्रशिक्षण
सुकमा, 16 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले के दूरस्थ श्नियद नेल्लानारश् क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस सत्र में जिले में 150 आजीविका डबरियों की स्वीकृति दी गई है, जिससे खेती के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय के मार्ग प्रशस्त हुए हैं।
वैज्ञानिक विधि से मिला प्रशिक्षण
कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर की पहल पर, ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र के माध्यम से 30 मनरेगा हितग्राहियों को मछली पालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन की बारीकियां सिखाई गईं, ताकि वे अपनी डबरियों का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकें।
आर्थिक मजबूती और बेहतर भविष्य
प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को अब गांव में ही स्वरोजगार मिल रहा है। हितग्राहियों का कहना है कि डबरी निर्माण और प्रशिक्षण से उनकी आय बढ़ेगी, जिससे वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार को अच्छी सुविधाएं दे पाएंगे। मनरेगा और मछली पालन के इस संगम ने सुकमा के वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीण आजीविका का एक नया अध्याय शुरू कर दिया है।

