जांजगीर-चांपा, 11 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।आज जनदर्शन में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम दहिदा निवासी श्री सहसराम द्वारा पेंशन दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा निवासी राधा बाई द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनारी निवासी श्रीमती रामायण बाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम बरपाली निवासी श्री संजय गोपाल राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार निवासी चंद्रिकाबाई द्वारा राशनकार्ड निरस्त कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित खबरें
रोपाखार (मैनपाट) में शुरू हुआ देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर किया गया प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण
अम्बिकापुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रोपाखार में आज देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े शुरू किया गया। यह कैफ़े स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन सरगुजा, एलआईसी एचएफएल ग्रीन टुमॉरो परियोजना तथा फिनिश […]
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर
राजनांदगांव, 05 नवम्बर 2025/sns/-उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास के दौरान स्वर्गीय श्री जुगल किशोर जी सारडा स्मृति उदयाचल मल्टीस्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट राजनांदगांव का शुभारंभ करेंगे। उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की […]
व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को जिले में 16 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा 5279 अभ्यर्थी होंगे शामिल
कवर्धा, 24 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संपन्न होगी। कबीरधाम जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां […]

