बीजापुर, 09 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा बीजापुर के निर्देशन में जिले के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अंशकालिक शिक्षक (पार्ट टाइम टीचर) एवं सहायक रसोइया पदों के लिए की जा रही है।
अंशकालिक शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या समकक्ष निर्धारित की गई है। संबंधित विषय में कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित शिक्षकों को 16,000 मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। वहीं सहायक रसोइया पद हेतु कक्षा 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद के लिए 12,000 मासिक मानदेय निर्धारित है। संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से अस्थायी होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला शिक्षा कार्यालय, बीजापुर से संपर्क कर सकते हैं।

