छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालय सहायक पद पर भर्ती 10 जनवरी तक आवेदन

बीजापुर, 09 जनवरी 2026/sns/-कार्यालय कलेक्टर, जिला बीजापुर (महिला एवं बाल विकास शाखा) द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, बीजापुर में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार कार्यालय सहायक (महिला) के 01 संविदा पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। चयनित अभ्यर्थी को 18,420 प्रतिमाह (लेवल-6) मानदेय प्रदान किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत किसी भी विषय में स्नातक, कंप्यूटर/आईटी में डिप्लोमा तथा न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य रखा गया है। डेटा प्रबंधन, दस्तावेजीकरण, वेब आधारित रिपोर्टिंग एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अनुभव रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी 2026 से 19 जनवरी 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5ः30 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बीजापुर (पिन-494444) के पते पर भेजे जा सकते हैं।
आवेदिका की आयु 01 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। शासन के नियमानुसार छूट का प्रावधान लागू होगा। चयनित अभ्यर्थी का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पुलिस सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग,बीजापुर में संपर्क किया जा सकता है अथवा जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *