छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

सुकमा, 09 जनवरी 2026/sns/-राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी सुकमा श्री जी. आर. मण्डावी के आदेशानुसार तथा डी.एम.सी. समग्र शिक्षा सुकमा श्री उमाशंकर तिवारी के सहयोग से बुधवार को सेजेस हिन्दी माध्यम, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुकमा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री नारायण वर्मा (सहायक परियोजना अधिकारी एवं एडीपीओ, सुकमा) तथा श्री शैलेन्द्र सिंह भदौरिया (बीईओ, सुकमा) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सुकमा, कोन्टा एवं छिन्दगढ़ विकासखंड से चयनित जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि विकसित करना तथा वैज्ञानिक सोच का निर्माण करना था।
प्रतियोगिता परिणाम
सीनियर वर्ग प्रथम स्थान सुकमा
द्वितीय स्थान छिन्दगढ़, तृतीय स्थान कोन्टा जूनियर वर्ग प्रथम स्थान कोन्टा द्वितीय स्थान सुकमा
तृतीय स्थान छिन्दगढ़ कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सुकमा को प्रथम, छिन्दगढ़ को द्वितीय एवं कोन्टा को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री सोमारु राम नेताम, श्रीमती रेशमा कशिम (एपीसी), श्री प्रदीप नायर (एपीसी), श्री रजनीश सिंह (एपीसी), श्री आशीष राम (एपीसी), श्री बैसुराम मरकाम (एपीसी), श्री गौरव सिंह, कुमारी स्वाती सिंह, श्री जगदीश्वर राव (व्याख्याता एवं कार्यक्रम प्रभारी), श्री लोकनाथ साहू, सुश्री दिव्या वर्मा, श्री कमलेश सोनकर, श्री महेश सिंह सोरी सहित सभी विकासखंडों से आए संकुल समन्वयक, नोडल शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *