छत्तीसगढ़

महिला सुरक्षाकर्मी सह वार्डन हेतु वाक्-इन-इंटरव्यू 05 जनवरी को

सुकमा,31 दिसम्बर 2025/sns/-जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा में संचालित बालिका छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु महिला सुरक्षाकर्मी सह वार्डन के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस हेतु निर्धारित योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उक्त पद हेतु वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन 05 जनवरी 2026 को किया गया है।
इच्छुक एवं योग्य महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने सम्पूर्ण आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर 11 बजे से साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *