छत्तीसगढ़

पदेड़ा लेम्प्स के किसानों को मिली खाद्यान भंडारण की सुविधा मनरेगा के अभिसरण से 10 गांव के 583 किसानों को मिली सौगात


बीजापुर, 11 दिसंबर 2025/sns/- महात्मा गांधी नरेगा योजना केवल रोजगार प्रदान करने वाली योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की मजबूत नींव है। योजनांतर्गत अधोसंरचना विकास कार्यों ने बीजापुर विकासखंड पदेड़ा लेम्स के चेरपाल धान उर्पाजन केन्द्र की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। पहले खाद्यान भंडारण नहीं होने के कारण खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होती थी। 5 लाख 75 हजार रू की लागत से बने सामुदायिक खाद्यान भंडारण से धान खरीदी प्रक्रिया मे सुधार हुआ वहीं चेरपाल सहित आस.पास के ग्राम 10 ग्राम के 583 किसानों को इस कार्य का सीधा लाभ मिल रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने हाल ही में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ कर क्षेत्र के किसानों को बधाई दी। महात्मा गांधी नरेगा योजना की 2 लाख 87 हजार रूपये एवं जिला खनिज न्यास निधि से 2 लाख 88 हजार रूपये की राशि के अभिसरण से इस खाद्यान भंडारण को बनाया गया है। नए खाद्यान भंडारण के बन जाने से केन्द्र की कार्यक्षमता बढ़ी साथ ही गांव के श्रमिकों को रोजगार भी मिला। पदे़ड़ा लेम्प्स प्रबंधक श्री संदीप कुमार साहू ने बताया कि चेरपाल धान उर्पाजन केन्द्र में कुल 10 दिसंबर तक 8 किसानों के 253 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। केन्द्र में 10 ग्राम क्रमशः पदेड़ा रेड्डी, कोटेर, चेरपाल, भोगामगुड़ा, चेरकंटी, कड़ेनार, जारगोया, पद्मूर एवं पेदाजोजेर आते हैं। इस क्षेत्र में कुल 583 किसानों की कुल 2132 हेक्टेयर कुषि भूमि है। खाद्यान भंडारण के बन जाने से किसान आसानी से ट्रैक्टर और वाहनों के साथ खरीदी केन्द्र तक पहुंच रहे हैं। कामकाज सुचारू रूप से होने लगा है।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *