जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2026/sns/- जिले जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत अवरीद, जनपद पंचायत नवागढ़ के निवासी हितग्राही श्री नकुल धीवर के लिए अपना पक्का घर कभी एक दूर का सपना हुआ करता था। कच्चे मकान की कमजोर दीवारें, बरसात में टपकती छत और हर मौसम के साथ बढ़ती परेशानियाँ यही उनका रोज़मर्रा था। सीमित आमदनी में परिवार की सुरक्षा और सम्मान दोनों की चिंता रहती थी।लेकिन समय बदला, जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की स्वीकृत राशि मिली और उसी के साथ शुरू हुई एक नई यात्रा अपने सपनों के पक्के घर की। ईंट-सीमेंट से बनती दीवारों के साथ-साथ नकुल धीवर का आत्मविश्वास भी मजबूत होता गया। आज जब उनका पक्का मकान तैयार होकर खड़ा है, तो यह सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और स्थिर भविष्य का प्रतीक है। बरसात की बूंदें अब चिंता नहीं बनतीं, गर्मी-ठंड का डर पीछे छूट चुका है। बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल है और परिवार के चेहरे पर स्थायी मुस्कान।श्री नकुल धीवर की पत्नी श्रीमती बुधवारा बाई ने बताया कि यह घर सिर्फ मेरा नहीं, मेरे पूरे परिवार के सपनों की नींव है। सरकार की इस योजना ने हमें भरोसा दिया कि मेहनत और सही सहयोग से जिंदगी बदली जा सकती है।” वे घर घर में 6 सदस्य हैं खेती किसानी करते हैं और एक एकड़ खेत है। यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएँ सही हाथों तक पहुँचती हैं, तो वे सिर्फ घर नहीं बनातीं जिंदगियाँ संवारती हैं।
संबंधित खबरें
होली एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक 27 फरवरी को
बिलासपुर, 26 फरवरी 2026/sns/-आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सायं 5.30 बजे आयोजित होगी। इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए […]
11 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कबीरधाम आगमन प्रस्तावित कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कबीरधाम, 08 दिसंबर 2025/sns/- 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कबीरधाम मेडिकल कॉलेज भूमिपूजन कार्यक्रम में आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ घोटिया स्थित सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी इंतजाम […]
जिला जेल रायगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रायगढ़, 27 जून 2025/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य पर एवं नालसा की डॉन योजना के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ श्री […]



