छत्तीसगढ़

ग्राम पालनार में एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं अधिकारियों ने की टीम के कार्यों की सराहना


बीजापुर, 11 दिसम्बर 2025/sns/- शिखर युवा मंच द्वारा संचालित एवं एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से चल रही एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) बीजापुर का आज ग्राम  पालनार में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे एवं एसएचओ गंगालूर श्री गिरीश तिवारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने संजीवनी टीम के कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया तथा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्त विवरण टीम सदस्यों से प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से भी बातचीत की गई और उनसे संजीवनी सेवा के प्रभाव एवं जरूरतों के बारे में जानकारी ली गई।
ग्रामीणों ने बताया कि  (MMU)  के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच, दवाइयाँ, लैब टेस्ट और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएँ उन्हें अपने गाँव में ही सहज रूप से उपलब्ध हो पा रही हैं। अधिकारियों ने टीम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
(MMU)  की संजीवनी टीम में- डॉ. जीनुराम वर्मा चिकित्सक, सिद्ध मौर्य फार्मासिस्ट, मनोरमा उसेंडी लैब तकनीशियन, खुशबू लता चौधरी स्टाफ नर्स, सियाराम कुडियम पायलट, सभी टीम सदस्यों ने अधिकारियों को डडन् की कार्यप्रणाली, रोज़ाना होने वाली मरीजों की संख्या तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच संबंधी जानकारी साझा की। अधिकारीगणों ने टीम को इसी तरह समर्पण के साथ कार्य जारी रखने हेतु प्रोत्साहित किया तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *