छत्तीसगढ़

आब्जर्वर श्री श्याम धावड़े ने भैरमगढ़ में किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण


बीजापुर, 11 दिसम्बर 2025/sns/-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य की समीक्षा हेतु बस्तर संभाग के लिए नियुक्त रोल आब्जर्वर श्री श्यामलाल धावड़े, सचिव, ग्रामोद्योग विभाग, छ.ग. के द्वारा बीजापुर के तहसील भैरमगढ़ में निरीक्षण किया गया। आब्जर्वर श्री श्याम धावड़े द्वारा बूथ लेबल आफिसरों से  No Mapping, Uncollectable, Death, Shifted, पलायन एवं A तथा B कैटेगरी मतदाताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया एवं बूथ लेबल आफिसरों के कार्य, चुनौतियों, राजनैतिक, प्रशासनिक दबाव के बारे में भी पुछा गया। निरीक्षण के दौरान आब्जर्वर श्री श्याम धावड़े द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों से  विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के कार्य के संबंध में जानकारी ली गयी।
आब्जर्वर श्री धावड़े द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक -202 फुलगट्टा, 152 कर्रेमरका, 196 नेलसनार-1, 197 नेलसनार-2 का निरीक्षण कर इन मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बूथ लेबल ऑफिसरों से गहन पुनरीक्षण के कार्य के दौरान कितने मृत, पलायन, अनुपस्थिति मतदाताओं की संख्यात्मक जानकारी ली गयी तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मतदाताओं के संबंध में पुनः जांच करें तथा संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिये। आब्जर्वर श्री धावड़े द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय बीजापुर के सहायक प्रोग्रामर मनीष बुराड़े से SIR के कार्य की प्रगति एवं तकनीकी बिन्दुओं के संबंध में जानकारी ली। विषेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त कर बधाई दी गई।,
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन श्री नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम श्री विकास सर्वे,  तहसीलदार श्री सुर्यकान्त घरत एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित क्षेत्र के पर्यवेक्षक एवं बूथ लेबल ऑफिसर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *