छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को दी आत्मीय विदाई

बीजापुर, 31 दिसंबर 2025/sns/-अर्धवार्षिकी पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक श्री बलराम राना को जिला कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने आत्मीय विदाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री राना के दीर्घकालीन एवं कुशलतापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन प्रमाण पत्र भी भेंट किया।
विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री बलराम राना भावुक हो उठे और अपने सेवाकाल की स्मृतियों को साझा किया। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री महावीर प्रसाद टंडन  जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *