रायपुर, 31 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कटौद में अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने पहारु ट्रेडर्स के परिसर से 50 कट्टी तथा कश्यप ट्रेडर्स से 60 कट्टी, कुल 110 कट्टी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध भंडारण, कोचिया – बिचौलिया गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी, आकस्मिक निरीक्षण तथा कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 477.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग, 26 जुलाई 2025/sns/- जिले में 1 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक 477.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 593.4 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 383.9 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। […]
अनुमोदित सूची 12 नवंबर तक उपलब्ध कराने कहा गया
धमतरी, 11 नवम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री बैगा, गुनिया एवं हठजोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) 2025 लागू किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त सम्मान योजना जनजाति बहुल ग्रामीण क्षेत्रों में वनौषधीय चिकित्सा संबंधी कार्य में संलग्न बैगा, गुनिया तथा हठजोड़ लोगां को परंपरागत चिकित्सा पद्धति जैसे वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन […]
जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों में मानदेय पर संगीत प्रशिक्षक एवं अंशकालीन योग प्रशिक्षण, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 11 सितम्बर 2025/sns/- प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिले के 10 पीएम श्री विद्यालयों (पीएमश्री शा.प्राथ.शा. कापन, शा. कन्या प्राथ.शा. बलौदा, शा.जन.प्राथ.शा. नवगवां, शा.प्राथ.शा. बरपाली चांपा, शा.प्राथ.शा. लखुर्री, शा.प्राथ.शा. मिसदा, शा.प्राथ.शा. भाठापारा नवागढ़, शा.प्राथ.शा. बारगांव, पीएमश्री स्कूल सेजेस क्र.-1 एवं पीएमश्री स्कूल सेजेस बलौदा) में मानदेय पर […]

