छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने घोराघाटी लातनाला डायवर्सन डेम का किया निरीक्षण



रायपुर, 31 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ से 14 किमी दूर ग्राम घोराघाटी में वर्ष 2008 में लात नाला पर करीब 8 करोड़ की लागत से बने लात नाला डायवर्सन परियोजना का निरीक्षण किया। इस डैम का निर्माण 2011-12 में पूरा हुआ था। घोराघाटी डेम के कटाव का स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजने और सेमरापाली में लातनाला के ढलान में जल संसाधन विभाग से स्टापडेम बनाने कलेक्टर ने एसडीओ जल संसाधन को निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत एवं ग्रामीण विभाग से भी तटबंध बनाने कलेक्टर ने सीईओ इंद्रजीत बर्मन को निर्देश दिए। इस दौरे में सरपंच संतोष चौहान, ग्रामीण सहित सीईओ जनपद पंचायत राधेश्याम नायक, इंजीनियर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *