छत्तीसगढ़

एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त औषधि वाहन का कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


बीजापुर, 27 दिसंबर 2025/sns/-बीजापुर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त औषधि वाहन (ट्रक) को कलेक्टर परिसर में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीजापुर श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा संयुक्त रूप से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी ने बताया कि उक्त औषधि वाहन के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों तक आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सामग्री की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी और आम नागरिकों को समय पर उपचार सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
एनएमडीसी का यह सहयोग जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि औषधि वाहन के माध्यम से दवाओं के वितरण में गति आएगी जिससे मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *