बीजापुर, 27 नवम्बर 2025/sns/-कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जिला स्तरीय काउंसलर के एक पद, सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एक पद एवं आउटरीच वर्कर के एक पद पर कर्मचारी की भर्ती के संबंध में विज्ञापन प्रसारित किया गया था। प्राप्त आवेदनों की परीक्षण/छटनी चयन समिति के समक्ष कर दावा आपत्ति हेतु सूची जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल में देख सकतें है। वहीं दावा-आपत्ति 08 दिसम्बर 2025 को कार्यालयीन समय 05ः30 तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या ई-मेल icpsbijapur2014@gmail.com के माध्यम से (PDF) में प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।

