सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 नवंबर 2025/sns/- सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम गंधराचुवा के किसान दीनानाथ पटेल राज्य सरकार के धान खरीदी और उसकी चाक चौबंद व्यवस्था, कार्य में सरलता और सुविधा से बेहद खुश हैं। अपने धान की उपज को धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में बिक्री किया है। खरीदी केन्द्र में पेयजल, किसानों के बैठक व्यवस्था का किसान दीनानाथ ने तारीफ किया। उन्होंने कहा कि 8 एकड़ भूमि में धान की खेती किया हूं। धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने टोकन का सुविधा दिया है कि घर बैठे टोकन काट रहे हैं, लाइन लगाना नहीं पड़ रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई। पहले जमाना में 3, 4, 5 दिन धान खरीदी केन्द्र में रूकना पड़ता था, आजकल सुबह आ रहे हैं और शाम को जा रहे हैं। सीएम साय के टेक्नोलॉजी व्यवस्था अच्छा है, उनकी व्यवस्था से मैं बहुत खुश हूं। धान बिक्री से मिले पैसे का उपयोग बोर खनन और आगामी रबी फसल के लिए करूंगा।
संबंधित खबरें
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
बिलासपुर, 21 अगस्त 2025/sns/- एवं सहायक औषधि नियंत्रक, बिलासपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20/08/25 को जिला बिलासपुर में औषधि विभाग, नगर निगम जोन क्रमांक 01 एवं सकरी पुलिस थाना की संयुक्त कार्यवाही में खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, श्रीमती कामेशवरी पटेल, श्रीमती सुमन लता कंवर संयुक्त दल द्वारा आत्मानंद स्कूल […]
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुंगेली में राज्योत्सव का भव्य आयोजन
मुंगेली, 03 नवंबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में राज्योत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य मेंत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप […]
बाढ़ आपदा राहत कंट्रोल नंबर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने मानसून और महानदी में बढ़ते हुए जलभराव से संभावित बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला मुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम की स्थापना किया है, जिसका दूरभाष है। जिला कलेक्टर कार्यालय में तैनात नगर सैनिकों का मोबाइल नंबर है। […]

