छत्तीसगढ़

जिले में श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जाएगा वीर बाल दिवस साहिबजादों के बलिदान को नमन


बीजापुर, 27 दिसंबर 2025/sns/- आगामी 26 दिसंबर को देशभर में वीर बाल दिवस श्रद्धा, सम्मान और गर्व के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिले के बाल गृह, सखी वन स्टाफ सेंटर, आंगनबाड़ी स्तर, सीडब्ल्यूसी, जेजीबी पर  26 दिसम्बर को  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर वीर बाल दिवस का आयोजन दोपहर 12ः30PM से भारत मण्डपम नई दिल्ली से किया जावेगा। इस पर शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक संगठन लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील कर रहे हैं।
 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, भाषण, निबंध प्रतियोगिता, प्रेरणात्मक प्रस्तुति तथा बच्चों के लिए जागरूकता गतिविधियाँ शामिल रहेंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों-साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह के सर्वाेच्च बलिदान, वीरता और दृढ़ आस्था से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। यह दिवस इतिहास के उन अमर बाल वीरों के साहस, त्याग और अदम्य संकल्प को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने सच्चाई, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
साथ ही आम नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों से अपील की गई है कि वे 26 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर वीर बाल दिवस को सार्थक बनाएं और  pmindiawebcast.nic.inके माध्यम से मोबाइल से भी जुड़ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *