मुंगेली, 26 दिसम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंचों के लिए राज्य ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 02 दिसम्बर 2025 से विभिन्न पालियों में संचालित है, जिसकी आगामी पाली 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य सरपंचों को पंचायत प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों की भूमिका, अधिकार एवं दायित्वों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से ग्राम पंचायतों के कार्यों में दक्षता एवं प्रभावशीलता बढ़ेगी तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान सरपंचगण मौजूद रहे।

