छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से हो रहे मजबूत


राजनांदगांव, 23 दिसम्बर 2025/sns/-राज्य शासन की पारदर्शी और सुव्यवस्थित नीति से किसानों का जीवन बदल रहा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। जिससे वे अपने सपनों को पूरा करने में समक्ष हो रहे हैं। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीकला के किसान श्री देवदास वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में 146 क्ंिवटल धान का विक्रय किया है। किसान श्री देवदास बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे शासन द्वारा धान खरीदी कार्य का इंतजार कर रहे थे। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से उनका सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे एक नया घर बनाएंगे। इस वर्ष की धान बिक्री से उनका नया घर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके पास 18 एकड़ खेती जमीन है। उन्होंने ऑनलाईन के माध्यम से घर बैठे टोकन तुंहर हाथ एप्प से दूसरी बार टोकन कटवाया था। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 24 घंटे ऑनलाईन टोकन की सुविधा प्रदान की गई है, जिससे किसानों को बहुत अच्छा फायदा मिल रहा है। पिछले वर्ष की धान खरीदी से उन्हें अच्छा लाभ मिला था। किसान देवदास ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान आधुनिक और तकनीकी कृषि को अपना रहे हैं। इसके साथ ही अपने खेती-किसानी कार्य में राशि को निवेश कर रहे है। उन्होंने बताया कि फसलचक्र का उपयोग करते हुए धान की फसल के बाद रबी मौसम में चना, तिवड़ा, गेंहू एवं बटरी मटर की फसल लेते है। किसानों को सोसायटी के माध्यम से समय पर कृषि कार्य के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज और अन्य कार्यों के लिए ऋण मिल जाता है। इससे किसानों के फसल उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है।
,किसान श्री देवदास ने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती से अपने इच्छाओं और अपने परिवार को अच्छी सुख-समृद्धि देने के लिए सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र भानपुरी में पारदर्शी और सुगमता से खरीदी होने से किसान बहुत संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे 24 घंटे ऑनलाइन टोकन मिलने से धान बिक्री करना आसान हो गया है। पहले टोकन जारी होने के लिए सोसायटी में घंटों इंतजार करना पड़ता था, अब डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, धान भराई, इलेक्ट्रानिक मशीन से तौल और पर्ची सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध और बिना किसी परेशानी के संपन्न हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *