रायपुर, 21 दिसंबर 2025/sns/- संचालक संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देश एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय द्वितीय चरण एक दिवसीय निः शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय डमरू द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला डमरू एवं कसडोल अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कसडोल द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कसडोल में किया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, श्वास, कास, मधुमेह एवं सभी रोगों का निःशुल्क इलाज साथ ही साथ स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेदिक जीवन शैली पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेला शिविर का लाभ उठा सकते है।

