छत्तीसगढ़

जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर, 21 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मागदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस वीक (सुशासन सप्ताह) के अवसर पर प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान को जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र की संयुक्त टीम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को जिले के ग्राम लाहोद, तरेंगा, बनसांकरा, अमेरा एवं छरछेद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान बाल विवाह के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप योजना, फोस्टर केयर तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जा रही है। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी जा रही है और शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *