छत्तीसगढ़

धान खरीदी में बड़ी सुविधा, माइक्रो एटीएम एवं एटीएम कार्ड से आसान भुगतान सुविधा

मुंगेली, 04 दिसम्बर 2025/sns/- शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए एवं किसानों को आसान भुगतान सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिले के कुल 10 सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को धान की राशि का सुविधापूर्वक भुगतान किया जा रहा है। किसानों को बैंक में लाइन लगने की समस्या ना हो, उन्हें आसानी से भुगतान की सुविधा मिले। इसके लिए जिले के 27 हजार से अधिक किसानों को एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है एवं चेक बुक प्रदान किया गया है।
सीसीबी नोडल श्री संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी 66 समितियों में माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है और किसानों को एटीएम के माध्यम से आसानी से नकद भुगतान के सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 01 हजार से अधिक किसानों को बैंक से नगद भुगतान किया जा रहा है। नोडल अधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि अब तक 16 हजार से अधिक किसानों ने धान विक्रय किया है और 12 हजार 800 से अधिक किसानों को नगद भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक किसानों को 141 करोड़ 41 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *