छत्तीसगढ़

धान खरीदी ड्यूटी में लापरवाही के कारण 4 कर्मचारियों का वेतन वृद्धि रोके जाने के आदेश

राजनांदगांव, 02 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अवैध धान के आवक की रोकथाम हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिले में मंडी एवं नगर सेना के कर्मचारियों की ड्यूटी, सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन के रोकथाम हेतु अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगाई गई है। इसके अंतर्गत नगर सैनिक श्री संतराम मारकंडे, नगर सैनिक श्री चुम्मन सिंह, भृत्य, डोंगरगढ़ मंडी श्री योगेश मंडलोई, भृत्य डोंगरगांव मंडी श्री रमेश कुमार कोसरे द्वारा अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं रहने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियत्रंण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए गए है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव द्वारा धान खरीदी कार्यों में पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु लगाई गई ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं किये जाने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *