छत्तीसगढ़

ई-ऑफिस के माध्यम से चलेंगी फाइलें कलेक्टर ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय कार्यों में फाइलों का संधारण एवं
कार्यालय द्वारा किये जाने वाले समस्त पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से किया जा रहा है। जिसके परिपालन में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने सर्व कार्यालय प्रमुख को निर्देशित किया है कि वे आज से ही कार्यालयीन फाइलों का संधारण एवं कार्यालय द्वारा किये जाने पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से करना सुनिश्चित करेंगे। प्रारंभिक चरण में सर्वप्रथम आपके द्वारा किये जाने वाले कार्यालयीन पत्राचारों को ई-ऑफिस के माध्यम से करना प्रारंभ करेंगे। ई-ऑफिस की कार्यवाही में निरंतरता पश्चात् कार्यालय प्रमुख सभी कार्यालयीन नस्तियों का संधारण एवं कार्यालय द्वारा किये जाने वाले पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ हो यह भी निर्देश दिया गया है कि जिस कार्यालय के शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों का NIC Mail ID नहीं बना या NIC Mail ID बना किन्तु ई-ऑफिस संचालन हेतु Onboarding नहीं हुआ है, तो संबंधित कार्यालय प्रमुख व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, एन.आई.सी., जिला सुकमा से समन्वय स्थापित कर, संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों का NIC Mail ID बनाये जाने एवं Mail ID का ई-ऑफिस हेतु Onboarding कराये जाने की कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *