जगदलपुर, 26 नवम्बर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा प्रदेश के डूबान क्षेत्र सहित वन पट्टाधारी और शेष कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। उक्त पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक होगी। विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान 30 नवंबर 2025 तक समस्त समितियों में समिति लॉगिन पर उपलब्ध करवाने कहा गया है।
इससे पहले कृषकों के कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील लॉगिन में 25 नवंबर 2025 तक के लिए किया जा रहा था। कलेक्टर श्री हरिस एस ने बताया कि शासन के निर्णयानुसार एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाते हुए किसानों को राहत प्रदान की गई है। इस नवीनतम समय विस्तार से विशेष तौर पर डूबान और वन पट्टाधारी कृषकों को पंजीयन कराने और अपने फसल रकबे में संशोधन करने के लिए आवश्यक समय मिल जाएगा।

