बलौदाबाजार,24 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता,कृषि एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुव्यवस्थित खरीदी के साथ अवैध धान पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि मण्डी सचिव थोक व्यापरियो का सत्यापन एवं अवैध धान पर कार्यवाही करें और जानकारी जिला कार्यालय को प्रेषित करें। इसके साथ ही खाद्य निरीक्षक फिल्ड में मुस्तैद रहकर कड़ी निगरानी करें ताकि अवैध धान किसी उपार्जन केन्द्र में ने खपने पाए। उन्होंने कहा कि किसानों को अतिरिक्त रकबे का समर्पण कराएं एवं जो किसान समर्पण कर रहे हैं उसकी डेली रिपोर्ट भी दे।
बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में कुल पंजीकृत कृषक 165012 एवं कुल उपार्जन केन्द्र 166 हैं।अब तक 6472 किसानों से 27384.60 मिट्रिक टन धान खरीदी हुईं है।



