सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सोमवार को बरमकेला ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने देवगांव धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल और नायब तहसीलदार मोहन साहू, पुष्पेंद्र राज उपस्थित थे। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से कहा कि धान खरीदने से पहले धान की नमी की जांच करें, ढेरीं लगवाएं, बफर लिमिट, स्टेकिंग का ध्यान रखें, मिलर से अच्छा बारदाना ले, शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप ही कार्य करें।। फटे हुए बारदाना का उपयोग करने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को तत्काल सभी फटे बारदाना को अस्वीकार कर वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना बारदाना प्राप्त है उसे चेक कर लें और जितना फटे बारदाना है उसे वापस तत्काल करें और बिना फटे बारदाना को प्राप्त कर उसे उपयोग करें। किसानों से कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित शुष्क और साफ धान लाएं, धान कंकडरहित होना चाहिए। कलेक्टर द्वारा किसानों से किसी प्रकार का समस्या और सुविधा के बारे में पूछा गया तब किसानों ने अच्छा सुविधा का जिक्र किया।
संबंधित खबरें
पेंशन हितग्राहियों को निरंतर मिल रहा लाभ, भुगतान प्रक्रिया जारी
कवर्धा, 17 मार्च 2026/sns/-जिले में पेंशन योजनाओं के तहत हितग्राहियों को निरंतर राशि का भुगतान किया जा रहा है, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है। विकासखंड पंडरिया के ग्राम कुँवामालगी निवासी श्री गोपालदास (पिता श्री भीखादास) के बैंक खाते में जनवरी 2026 तक केंद्रांश राशि जमा की जा चुकी है। […]
गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए सस्ती दर जाएगा
महासमुंद, 20 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा किफायती जन आवास नियम 2025 को राज्यभर में लागू किया गया है। इस नियम का उद्देश्य गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को सस्ती दरों पर व्यवस्थित, सुरक्षित एवं वैध कॉलोनियों में आवास उपलब्ध कराना है।सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री संजू […]
चक्रधर समारोह 2025 सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्रदेश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है
रायगढ़, 04 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 का आठवां दिन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक-शास्त्रीय कलाओं की अनूठी छटा से सराबोर रहा। रामलीला मैदान में आयोजित सुर, ताल, छंद और घुंघरू के आठवें दिन कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और समारोह की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर […]

