दुर्ग, 20 नवंबर 2025/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चैक दुर्ग में 21 नवंबर 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 27 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जायेगी। जिसमें सर्विस एडवाईज, टेक्निशियन, मैनेजर, ड्राइवर, वासिंग बाॅय इत्यादि पद शामिल है। उक्त पदों हेतु वेतन 8 हजार से 30 हजार रूपए तक है तथा 10वी, बी.ई./डिप्लोमा, एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदार उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app एवं facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्रध्आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
डीएमएफ मद से होगा जिले का सर्वागीण विकास-सांसद श्री संतोष पाण्डेय
मोहला, 16 जुलाई 2025/sns/- सांसद लोकसभा श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज जिला खनिज न्यास संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, एसपी श्री यशपाल सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, […]
सुकमा के 33 पंचायतों में एक साथ अधिकारियों की “दस्तक“
सुकमा, 23 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की “अंत्योदय“ और सुशासन की परिकल्पना अब बस्तर के वनांचलों में धरातल पर उतर रही है। सुकमा जिले में शुरू किए गए “मिशन कनेक्ट“ ने सरकारी फाइलों और आम जनता के बीच की दूरी को खत्म कर दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारी दफ्तरों से निकलकर […]

