छत्तीसगढ़

धान विक्रय हेतु नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन अब 25 नवम्बर तक


जगदलपुर, 20 नवंबर 2025/
sns/-  राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए किसानों का नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन हेतु अतिरिक्त समय में वृद्धि करते हुए इसे 25 नवम्बर 2025 तक कर दिया गया है। किसान अब सम्बंधित तहसील कार्यालय में जाकर 25 नवम्बर 2025 तक नवीन पंजीयन और रकबा संशोधन करवा सकते हैं। नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन हेतु आवश्यक सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर भी जारी किया गया है जिसके तहत एग्रीस्टेक हेल्प डेस्क 1800-233-1030 और खाद्य विभाग का टोल फ्री नम्बर 1800-233-3663 जारी किया गया है। किसान भाई उक्त टोल फ्री नम्बरों पर सम्पर्क कर आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *