छत्तीसगढ़

सहकारी समिति कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों पर चल रहा आंदोलन स्थगित किया धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से होगा जारी


बीजापुर, 20 नवंबर 2025/sns/- प्रदेश स्तरीय चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों का आंदोलन जिला इकाई बीजापुर सहित पूरे प्रदेश में जारी था। किंतु किसानों के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए कर्मचारियों ने धान उपार्जन कार्य को प्रभावित न होने देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
आज जिला सहकारी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि धान उपार्जन की प्रक्रिया निर्विघ्न और सुचारू रूप से संचालित होए इसके लिए कर्मचारियों का आंदोलन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन नीति के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
जिला इकाई के अध्यक्ष आलम रान खान एवं समिति सदस्यों ने हड़ताल समाप्त करते हुए पुनः कार्यभार संभालने की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देंगे।
आंदोलन स्थगन का औपचारिक आवेदन अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र अग्रवाल को सौंपा गया। समिति ने प्रशासन को विश्वास दिलाया है कि धान उपार्जन कार्य पूर्णतः सुचारू रहेगा तथा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *