मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- बीआरसी भवन मुंगेली में आज जिला स्तरीय एक दिवसीय गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे बहुत दिव्यांग बच्चों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षण-प्रशिक्षण के माध्यम से शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन करना था। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक कश्यप, एपीसी खंड प्रभारी श्री लेखराम साहू और श्री प्रदीप उपाध्याय की मौजूद रहे। अधिकारियों ने गृह आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत और समग्र प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में बीआरपी पथरिया श्रीमती प्रिया यादव, स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे और श्री अरुण कुमार बघेल ने बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
Our Tricolour is a Living Symbol of Our Forefathers’ Struggles and Sacrifices: CM Vishnu Deo Sai
Our Tricolour is a Living Symbol of Our Forefathers’ Struggles and Sacrifices: CM Vishnu Deo Sai CM joins thousands of youth in Independence Run Pays floral tribute to Bharat Mata and Rani Durgavati Raipur, August 14, 2025 – “Our Tricolour is the living symbol of the years of struggles and sacrifices of our forefathers. We […]
राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा और रोजगार में सेतु का कार्य करेगी
रायपुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर एवं एनईपी इम्प्लीमेंटेशन सेल द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत […]
जीपीएफ गुमशुदा एवं ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर की हुई शुरुआत, 22 अगस्त तक जारी रहेगा शिविर
अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025/sns/- सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ) अभिदाताओं के गुमशुदा एवं ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु बुधवार को अम्बिकापुर के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभागार में शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर 22 अगस्त तक जारी रहेगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को उक्त शिविर में कार्यालयीन समय (10ः00 […]

