छत्तीसगढ़

एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल ने किया धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बीजापुर, 19 नवंबर 2025/sns/ – एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल ने आज धान संग्रहण केंद्र बीजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तौल प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर, किसान पंजीयन, सुरक्षा व्यवस्था तथा परिवहन प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।

एसडीएम ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से संग्रहण कार्य में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए तौल मशीनों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए और पंजीकृत किसानों के धान का समय पर उठाव किया जाए।

श्री कौशल ने धान की गुणवत्ता की जांच के लिए निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र में साफ-सफाई, बोरी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान धान खरीदी और जारी टोकन इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *