राजनांदगांव, 14 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार
राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत आनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए निजी
चिकित्सालयों की कार्यशाला सह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यशाला सभी
चिकित्सालायों को मरीजों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध
कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
नेतराम नवरत्न ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग
में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय-सीमा में
रिपोर्ट ऑनलाइन करने एवं ऑफलाइन रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने के निर्देश
दिए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी द्वारा युवीन कार्यक्रम
अंतर्गत की जा रही रियल टाइम रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई, साथ ही आरसीएच
2.0 पोर्टल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला प्रबंधक डाटा
श्री अखिलेश चोपड़ा द्वारा आरसीएच 2.0 के तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से
विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा आर सी एच 2.0 का निजी चिकित्सालय में
समुचित रूप से क्रियान्वयन के लिए आभा आई डी जानकारी निजी चिकित्सालयों के
आए प्रतिनिधियों को दी गई। कार्यशाला सह बैठक में कहा गया कि हेल्थ
मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम, युवीन पोर्टल, आरसीएच पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन
पोर्टल के बारे में आवश्यक समीक्षा कर कम एंट्री करने वाले अस्पतालों पर
कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला प्रबंधक शहरी सुश्री पूजा मेश्राम,
जिला सहायक डाटा श्रीमती प्रीति सिंह, श्री कौशल शर्मा, श्री मनीष निमजे
सहित निजी चिकित्सालियों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।


