छत्तीसगढ़

जिले में 96.29 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का सफल वितरण, प्रशासन ने मतदाताओं से सहयोग की अपील की

बीजापुर, 19 नवम्बर 2025/sns/ – जिले में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य के अंतर्गत बनाए गए कुल 1,91,652 गणना प्रपत्रों EF में से 1,84,547 प्रपत्रों का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जो कि 96.29 प्रतिशत उपलब्धि है। साथ ही अब तक 15.89 प्रतिशत ईएफ का डिजिटाइजेशन भी पूरा किया जा चुका है। जिले की विभिन्न तहसीलों में चल रहे अभियान के दौरान 30,445 प्रपत्रों को ऑनलाइन अपलोड किया गया है। इस कार्य को गति देने के लिए 254 प्रशिक्षित बीएलओ लगातार क्षेत्र में कार्यरत हैं और वितरण एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्राप्त गणना प्रपत्र EF को ध्यानपूर्वक पढ़ें, सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें तथा 4 दिसंबर 2025 से पूर्व अपने संबंधित बीएलओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। प्रशासन का मानना है कि मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से जिले की मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *