छत्तीसगढ़

जिला बीजापुर में सम्पूर्ण व्यवस्था के साथ धान खरीदी जारी


बीजापुर, 19 नवम्बर 2025/sns/ – जिला बीजापुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु 30 उपार्जन केन्द्र बनाये गये सभी उपार्जन केन्द्रों में जिला प्रशासन के सहयोग से 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो चुका है। गत वर्ष खरीफ में 18033 कृषकों ने जिले में धान विक्रय किये गये थे। इस वर्ष 18978 कृषकों  ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है मिली जानकारी के अनुसार जिले के 8 उपार्जन केन्द्रों में 155.20क्विटल खरीदी की जा चुकी है। सभी केन्द्रो में पुराने एवं नये बारदानों को पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। जिन कृषकों का नया पंजीयन या कैरी फारवर्ड में नाम छुट गया है वे कृषक तहसीलदार के पास जाकर 25 नवम्बर 2025 तक नवीन पंजीयन एवं कैरी फारवर्ड करा सकते हैं। कृषकों को उपार्जन केन्द्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी न हो कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। कृषक टोकन तुंहर हाथ एप से प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक टोकन स्वयं अपने फोन से काट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *