छत्तीसगढ़

सुकमा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 हेतु जिला स्तरीय अनिवार्य प्रशिक्षण संपन्न मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने पर दिया गया विशेष जोर

सुकमा, 17 नवंबर 2025/sns/- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिहीन बनाने तथा
इन्यूमेरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाने के उद्देश्य से रविवार कोशबरी ऑडिटोरियम, कुम्हारास, सुकमा में जिला स्तर का व्यापक एवं अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारीदृकर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। बीएलओ और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करें कि घरदृघर सर्वेक्षण पूरी जिम्मेदारी के साथ करें और प्राप्त फॉर्म का समय पर डिजिटाइजेशन हो। फॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन और डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की  सराहना की। उन्होंने कहा कि हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सही, अद्यतन और त्रुटिहीन प्रविष्टियाँ ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि एसआईआर 2026 के सभी कार्य समय-सीमा के अंदर पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निर्वाचन कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसे पूर्ण मनोयोग से क्रियान्वित करें।
उन्होंने मास्टर ट्रेनरों और कार्यपालक दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनेदृअपने क्षेत्रों में सतत् मॉनिटरिंग करते हुए फील्ड में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम, तहसीलदार, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, मास्टर ट्रेनर, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *