सारंगढ़ बिलाईगढ़,15 नवम्बर 2025/sns/- सारंगढ़ के समीप धान उपार्जन केंद्र छिंद में खरीफ वर्ष के धान खरीदी कार्य का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, किसानों और अतिथियों ने इलेक्ट्रानिक बाँट मशीन का अगरबत्ती जलाकर और नारियल फोड़कर किया।किसान विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू ने धान का तौल कराया। किसानों में धान खरीदी के दौरान बहुत ही ख़ुशी और उत्साह का माहौल था। इस अवसर पर विषम्भर दास महंत, गनपत साहू, रामचरण साहू आदि किसानों का तिलक लगाकर और शाल, श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। कलेक्टर ने सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई किसान अपना पूरा धान बिक्री करता है, उसके बाद उसके रकबा का समर्पण कराएं। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी तरुण नायक, भरत जाटवर, आकाश भारद्वाज और अपेक्स बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
वीर बाल दिवस सप्ताह पर विविध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार, 31 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर की शौर्य गाथा को प्रसारित करने की मंशा से 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर की समयावधि में विविध आयोजन किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों […]
गणेश चतुर्थी एवं ईद मिलाद-उन-नबी त्योहार शांतिपूर्ण मनाने एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने जारी किए दिशा निर्देश
अम्बिकापुर, 26 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सरगुजा ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गणेश चतुर्थी से लेकर गणेश विसर्जन तक होने वाले धार्मिक आयोजन तथा दिनांक 5 सितम्बर 2025 को मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जिले […]
जगदलपुर में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कौशल तिहार का होगा आयोजन
जगदलपुर, 22 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित जिला कौशल विकास प्राधिकरण बस्तर द्वारा बुधवार 23 जुलाई को जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कौशल तिहार 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाउन हॉल) में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य […]



