छत्तीसगढ़

अब बैंक में जमा होंगे ऑनलाइन चालान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 अप्रैल 2026/sns/-संचालनालय कोष एवं लेखा छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में अब बैंक में जमा करने वाले सभी भौतिक चालानो का प्रचलन समाप्त कर अब ईचालान मॉड्यूल के ओटीसी ऑनलाइन माध्यम से ही चालान जमा करने की व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से अनिवार्य किया गया है। सभी पक्षों के लिए उपयोगी होने से इस ओटीसी प्रक्रिया की सुविधा गत वर्ष से लागू है।

ओटीसी सुविधा अंतर्गत ईचालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाइन ट्रान्सफर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नही रहती है। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन द्वारा जनरेटेड चालान , जिसमें ट्रेज़री रिफरेन्स नंबर (टीआरएन) की प्रविष्टि करके राशि जमा की जाती है एवं बैंक द्वारा एमआईएस कोषालय में ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाता है। इस डिजिटलीकरण व्यवस्था को लागू करने से डाटा प्रविष्टि की त्रुटियों में कमी आयेगी तथा लेखांकन सही रूप में हो सकेगा। इस प्रक्रिया के पश्चात ईचालान पोर्टल ईचालान डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (https://echallan.cg.gov.in/) के सर्च चालान विकल्प के माध्यम से जमाकर्ता चालान का प्रिंट ले सकता है, जो भौतिक चालान में संभव नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *