छत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई अकलतरा में प्रवेश हेतु 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित   

जांजगीर-चांपा, 19 सितम्बर 2025/sns/- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में संचालित व्यवसायों ( कोपा, विद्युतकार, मैकेनिक डीजल, फिटर एवं वेल्डर ) में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश हेतु 21 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in  पर जाकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *