छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित     

जांजगीर-चांपा, 19 सितम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ द्वारा नगर पंचायत शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 महात्मा गांधी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर ने बताया कि उक्त पद के लिए वार्ड क्रमांक 06 महात्मा गांधी वार्ड, शिवरीनारायण की मूल निवासी इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 01 अक्टूबर 2025 तक कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक से भेज सकती हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *