जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में मिट्टी के दिए विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों से किसी प्रकार की कर वसूली नहीं करने तथा जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु आमजनो को दीये के उपयोग के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा है।
संबंधित खबरें
छतौना व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु समाघात दल ने की अनुशंसा
बिलासपुर, 21 नवम्बर 2025/sns/-जिले के बेलगहना तहसील के छतौना गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम छतौना में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।मूल्यांकन में पाया गया कि छतौना गांव में भू-अर्जन से 2.38 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है जिसका समाघात […]
राज्योत्सव स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में लोगों को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
रायगढ़, 07 नवम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव-2025 का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, रायगढ़ द्वारा नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन […]
समावेशी शिक्षा अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 25 अगस्त तक करें आवेदन
रायगढ़, 11 अगस्त 2025/sns/- जिले में समावेशी शिक्षा के तहत वार्षिक कार्य योजना में स्वीकृत स्पीच थैरेपिस्ट, हेल्पर-आया एवं स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक अपना आवेदन 25 अगस्त 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा ने बताया कि पदों […]

