बीजापुर, 14 अक्टूबर 2025/sns/ – इन्द्रावती टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने कोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के स्वैच्छिक विस्थापन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में इन ग्रामों के विस्थापन हेतु शासन स्तर पर कोई भी योजना प्रस्तावित नहीं है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि न तो शासन और न ही वन विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के जबरन विस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। यदि भविष्य में कोई प्रक्रिया होती है, तो वह केवल ग्रामीणों की पूर्ण स्वेच्छा और सहमति के आधार पर ही की जाएगी।
प्रबंधन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और तथ्यात्मक जानकारी के लिए इन्द्रावती टाइगर रिज़र्व प्रशासन से ही संपर्क करें।

