कवर्धा, 22 नवम्बर 2025/sns/- भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर कवर्धा में अंशधारी सदस्यों रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यातिद कवर्धा के पेराई सीजन 2025-26 के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन समस्त अंशधारी सदस्यों से अपील करता है कि उक्त तिथि तक शक्कर का उठाव अनिवार्य रूप से कर लेवें। निर्धारित अवधि के बाद अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण नहीं किया जावेगा। अंशधारी सदस्यों को रियायती दर 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति शेयर 50 किलोग्राम शक्कर प्रदाय किया जा रहा है। अंशधारी सदस्यों को शक्कर प्राप्त करने के लिए शेयर प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पिछले वर्ष 2024 में रियायती दर की मनी रसीद की छायाप्रति, अंशधारी सदस्य की आईडी प्रुफ के रूप में वोटर आईडीकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेन्स बैंक पास बुक इत्यादि, अंशधारी सदस्य के अधिकृत सदस्य को भेजने की स्थिति में अधिकृत करने संबंधी आवेदन एवं अधिकृत सदस्य का आधार कार्ड, रियायती दर पर 30 रू. प्रति किलो के मान से राशि जमा कर शक्कर प्राप्त करना होगा। रियायती दर पर शक्कर वितरण कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक (अवकाश दिवस) को छोड़कर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन इन्द्रावती सभाकक्ष में आकांक्षी ब्लाॅक उसूर को बेहतर प्रदर्शन पर मिला कांस्य पदक
बीजापुर, 29 जुलाई 2025/sns/- नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आयोजित संपूर्णता अभियान के तहत पूरे देश में 112 आकांक्षी जिला एवं 500 आकांक्षी ब्लाॅकों का चयन कर 12 समाजिक क्षेत्र संकेतकों में शतप्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, सामाजिक विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सुधार लाना और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय […]
युवाओं के लिए प्रेरक सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सुकमा, 29 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में रासपरब टीम, जगदलपुर द्वारा नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा के हितग्राहियों तथा स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति परिसर के विद्यार्थियों के बीच एक भव्य सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।यह […]

