सुकमा, 14 नवम्बर 2025/sns/-जिले के माओवाद प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (क्।-श्रळन्।) और नियद नेल्ला नार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का आधार पंजीयन कराने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर कार्यालय सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार शिविरों की तिथियाँ इस प्रकार निर्धारित की गई हैं 17 नवंबर से 20 नवंबर
स्थान पुवर्ती कैंप
लाभार्थी क्षेत्र पुवर्ती एवं चिमलीपेंटा, 24 नवंबर से 27 नवंबर स्थानरू रायगुड़ा कैंप
लाभार्थी क्षेत्र चिंतलनार, सुरपनगुड़ा एवं कर्कनगुड़ा
इन शिविरों का उद्देश्य दुर्गम और संवेदनशील गांवों के लोगों को आधार पंजीयन की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें दूरस्थ जगहों तक जाने की आवश्यकता न पड़े। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल आधार पंजीयन की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सकेगा।


