सुकमा, 14 नवंबर 2025/sns/- जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकत कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी. आई. आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 12वीं से उच्चत्तर) छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ीजजचरू//चवेजउंजतपब-ेबीवसंतेीपच.बह.दपब.पद/ वेबसाइट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु ( नवीन एवं नवीनीकरण) हेतु अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है।
196/2025

