छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) आमंत्रित


बीजापुर, 17 अक्टूबर 2025/sns/ – कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला बीजापुर द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से प्रथम चरण में कुल 02 साधारण रेत खदान उत्खननपट्टा जिसमें से नेलसनार-1 और चेरकंटी-1 का आबंटन किया जाना है, जिसमें अर्हताधारी बोलीदार इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) में भाग ले सकते है।
इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 07 नवम्बर 2025 समय 10ः00 बजे से 13 नवम्बर 2025 समय 05ः30 बजे तक जमा की जायेगी। बोली केवल MSTC के ऑनलाईन पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp के माध्यम से स्वीकार की जायेगी। निविदा के नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग की वेबसाईट https://chhattisgarhmines.gov.in जिला बीजापुर की वेबसाईट https://bijapur.gov.in तथा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला बीजापुर संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *